गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता

फनी बाल कविता : गधों का बहुमत‌

फनी बाल कविता : गधों का बहुमत‌ -
हाथीजी जब लड़े इलेक्शन,
हुए गधे से पस्त।
इतने थोड़े वोट मिले कि,
हुई जमानत जब्त।

सभी वर्ग के सभी गधों से,
वोट गधे ने पाए।
बड़ी सरलता से चुनाव में,
नंबर वन पर आए।

पशु-पक्षी, इंसान सभी में,
गधे बहुत होते हैं।
इस कारण से गधे हमेशा,
बहुमत में होते हैं।