मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. बाल दिवस
  4. नेहरू का बच्चों के प्रति प्यार
Written By WD

नेहरू का बच्चों के प्रति प्यार

नेहरू का बच्चों के प्रति प्यार - नेहरू का बच्चों के प्रति प्यार
प्रसिद्ध अंगरेजी साप्ताहिक 'शंकर्स वीकली' द्वारा बच्चों की लिखावट एवं चित्रकला प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता के लिए नेहरूजी को आमंत्रित किया गया।

नेहरूजी इस कार्यक्रम में भला आने से कैसे इंकार करते? नेहरूजी निश्चित समय पर कार्यक्रम में आए, सभी में नेहरूजी को अपने मध्य पाकर खुशी की लहर दौड़ गई।

नेहरूजी ने देखा की कार्यक्रम स्थल पर प्रथम पंक्ति में लगी कुर्सियों पर राजनेता तथा अधिकारीगण विराजमान हैं। नेहरूजी ने इस व्यवस्था से आयोजकों के समक्ष नाराजगी जाहिर की, कहा- इन्हें पीछे करो और बच्चों को आगे बैठने का स्थान दो।

नेहरूजी की इस बात का तत्काल पालन हुआ, प्रथम पंक्ति के लोग पीछे गए, बच्चे अग्रस्थान पर विराजित हुए। इस बात का अन्य लोगों को बुरा भी लगा। लेकिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बच्चे जो थे।