शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. बाल साहित्य : कचरा फेंको, कचरा घर में
Written By Author प्रभुदयाल श्रीवास्तव

बाल साहित्य : कचरा फेंको, कचरा घर में

बाल साहित्य : कचरा फेंको, कचरा घर में - बाल साहित्य : कचरा फेंको, कचरा घर में
झाड़ू रोज लगाते घर में,  

साफ-सफाई कराते घर में। 
 

 

किंतु कचरा वहीं इकट्‍ठा,

भरकर सब रखवाते घर में।   

फेंक सड़क पर फिर आते हैं,

नजर बचाकर भर दोपहर में। 

उनको कोई बताओ जाकर,

कचरा फेंको कचरा घर में।