शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Balgeet For Kids
Written By

बाल कविता : स्लिम बनाना है...

बाल कविता : स्लिम बनाना है... - Balgeet For Kids
शेरसिंह की तैयारी

- गिरीश पण्ड्या, उज्जैन
 

 
शेरसिंह बना रहे थे 
योजनाएं कईं सारी, 
आई छुट्टी मस्ती वाली 
करना है कुछ तैयारी।
 
मच्छर को अबकी बार 
रोज जिम जाना है, 
करके कसरत मेहनत वाली 
अपना वजन बढ़ाना है।
 
कौए को तो कल से ही 
म्यूजिक क्लास जाना है,
कोयल रानी के साथ मिलकर 
मधुर गीत गाना है।
 
हाथी को रहना है डायटिंग पर 
संतुलित भोजन खाना है, 
भारी-भरकम शरीर को 
स्लिम-स्लिम बनाना है।