बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. बाल कविता : चंदा मामा
Written By शम्भू नाथ

बाल कविता : चंदा मामा

बाल कविता : चंदा मामा - बाल कविता : चंदा मामा
चंदा मामा चंदा मामा।  
कब हलुवा पूड़ी खिलाओगे।   
 

 
अपने भांजे से मिलने हेतु।  
कब छत पर आओगे।  
 
अपने हाथ से हमें खिलाना।  
तभी मगन से खाऊंगा।  
 
प्यारे मामा कह कर तुमको ।  
अपने गले लगाऊंगा।  
 
इस बच्चे का दिल बहलाने।  
बोलो मामा कब आओगे।