बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Rakhi Poems
Written By

बाल गीत: कौन-सी राखी उठाऊं?

बाल गीत: कौन-सी राखी उठाऊं? - Rakhi Poems
- गिरीश पंड्या


 
 
लाल, पीली, हरी, नीली 
 
चमकीली और नई 
 
दुकानदार ने सजा रखी 
 
सुंदर राखियां कईं, 
 
यह वाली या वह वाली 
 
कौन-सी राखी उठाऊं ? 
 
मन करता है सारी राखियां 
 
भैया के लिए ले जाऊं।