गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Poems For School

बाल कविता : चलो पढ़ाई करते हैं...

बाल कविता : चलो पढ़ाई करते हैं... - Poems For School
हुईं छुट्टियां खत्म
अब नाना-नानी
दादा-दादी के
घर से विदाई करते हैं
चलो पढ़ाई करते हैं।


 
 
 
ही मैन, बेकमैन, स्पाइडरमैन
वाला बस्ता नया खरीदते हैं
नई-नई कॉपी-किताब
और पानी बॉटल, टिफिन
का डिब्बा फिर से लाते हैं
चलो पढ़ाई करते हैं।
 
नए-नए मित्रों से मिलकर
खूब हुड़दंगई करते हैं
चलो पढ़ाई करते हैं।
 
क्लास नया है नई है मैडम
नए-नए हैं सर मिस्टर हैंडसम
सब से मिल-जुलकर
कुछ नई लिखाई करते हैं
चलो पढ़ाई करते हैं।
 
नए गीत, नव स्वप्नों, नव उद्देश्यों की
फिर से बुवाई करते हैं
चलो पढ़ाई करते हैं।