गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. poem on mango
Written By

बालगीत : रसीले आम

बालगीत : रसीले आम - poem on mango
- रामानुज त्रिपाठी




 
लटक रहे हैं
शाखाओं पर,
हरे-भरे
चटकीले आम।
 
दिख रहे हैं
पत्तों में से,
लटके जैसे
गरम समोसे
 
कुछ अधपके
और कुछ कच्चे,
लाल-सुनहरे
पीले आम।
 
बही हवा जब
झूमी डाली,
छुए भूमि पर
हरी-डाली।
 
लंगड़ा-चौसा
और दशहरी,
मीठे पके
रसीले आम।
साभार - देवपुत्र