गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Poem
Written By शम्भू नाथ

हिन्दी कविता : नूतन वर्ष

हिन्दी कविता : नूतन वर्ष - Poem
नूतन वर्ष अंबर से खुशियां बरसाएगा 
आनंद का उपहार हाथों से लुटाएगा 
 
बुरे कर्म को भूल जाएंगे लोग 
पाप न करेंगे छोड़ेगे लोभ
 

 

 
कोई किसी को नहीं अब सताएगा 
आनंद का उपहार हाथों से लुटाएगा
 
धरा पर सुगंधि‍त उपजेंगे फूल
लोग भूल पाएं न अपना वसूल
 
अत्याचार भ्रष्टाचार, जग से चला जाएगा 
आनंद का उपहार, हाथों से लुटाएगा