गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Hindi Rhymes for Children

शिशु गीत : आलू-गोभी

शिशु गीत : आलू-गोभी - Hindi Rhymes for Children
आलू-गोभी आलू-गोभी,
आलू-गोभी।
 
आलू-गोभी की सब्जी में,
डालो लाल टमाटर।
फिर रोटी के संग में खाओ,
चार कटोरी भर-भर।
आलू-गोभी आलू-गोभी,
आलू-गोभी।
 
आलू-गोभी की सब्जी में,
डालो गरम मसाला।
अंगुली चाट-चाटकर खाता,
है हर खाने वाला।
आलू-गोभी आलू-गोभी, 
आलू-गोभी।
 
आलू-गोभी की सब्जी में, 
डालो मिर्ची लाल।
खाने वाला करता सी-सी,
नाक हो गई लाल।
आलू-गोभी आलू-गोभी,
आलू-गोभी।
 
आलू-गोभी की सब्जी में,
डालो धनिया ताजी।
मजा आएगा जब परसेगी,
प्यारी-प्यारी दादी।
आलू-गोभी आलू-गोभी,
आलू-गोभी।
ये भी पढ़ें
श्राद्ध पर्व विशेष भोग : शाही लाजवाब रसीले मालपुए