गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Hindi Poem on Roti

फनी बाल कविता : मीठी रोटी...

फनी बाल कविता : मीठी रोटी... - Hindi Poem on Roti
रोटी सिंकी तवे पर एक। 
चांदी जैसी सुर्ख सफेद। 


 
मां ने इसे बनाया है। 
ममता प्यार मिलाया है। 
 
जो भी इसको खाएगा। 
भीमसेन बन जाएगा। 
 
विजय सदा उसकी होगी। 
कभी पराजय न होगी। 
 
स्वादभरी मीठी-मीठी,
मां के हाथों की रोटी।