मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Funny Poems on Exams
Written By Author प्रभुदयाल श्रीवास्तव

बाल कविता : चलो पढा़ई कर लें हम

बाल कविता : चलो पढा़ई कर लें हम - Funny Poems on Exams
समय बचा अब बिलकुल कम,
चलो पढा़ई कर लें हम।


 
अगले माह परीक्षा है,
मौसम कितना अच्छा है।
ना बारिश है ना सर्दी,
गरमी में भी है नरमी।
सुबह-शाम हर रोज पढ़ें,
नहीं किसी से अभी लड़ें।
पूरा पढ़कर ही लें दम।
 
अंक हमें अच्छे लाना,
सौ में पूरे सौ पाना।
फिर हम मौज मनाएंगे।
नाना के घर जाएंगे,
नानी प्यार लुटाती हैं,
रोज प्रभाती गाती हैं।
देती रसगुल्ले चमचम।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।