गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Funny Poems for Kids

फनी कविता : नंगों से दुनिया डरती है...

फनी कविता : नंगों से दुनिया डरती है... - Funny Poems for Kids
सुबह-सुबह से चड्डी उठकर,
बोली मुझको पहनो। 


 
जाग हो गई सूरज आया,
अब नंगे न घूमो।
 
पापाजी ने लुंगी पहनी,
पहन लिया है कुर्ता। 
कुर्ता-लुंगी के कारण ही,
घर भर उनसे डरता। 
 
दादीजी ने दादाजी को,
नया लुअर पहनाया। 
इसी लुअर में मजे-मजे में,
बड़ा पार्क घुमवाया। 
 
मुन्ना बोला मुझको तो बस,
नंगा रहना आता। 
नंगों से दुनिया डरती है,
जन-गण यही बताता।

 
ये भी पढ़ें
अब्दुल कलाम के विचार