शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Diwali Poems

दिवाली कविता : प्यारा है त्योहार दिवाली

दिवाली कविता : प्यारा है त्योहार दिवाली - Diwali Poems
उपहारों में खास दिवाली,
दीपों का त्योहार दिवाली। 


 

 
खुशियों की है याद दिवाली,
फुलझड़ियों की बरसात दिवाली।
 
मिष्ठान्नों की स्वाद दिवाली,
बीते पल की याद दिवाली।
 
सबकी खासमखास दिवाली,
तंत्र-मंत्र का आभास दिवाली। 
 
बोनस का उल्लास दिवाली,
बच्चों की मुमताज दिवाली।