गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. कविता
  4. Corn Poems
Written By Author प्रभुदयाल श्रीवास्तव

बाल कविता : भुट्टे

बाल कविता : भुट्टे - Corn Poems
जब बाजार तुम भैया जाना,
 
थोड़े से भुट्टे ले आना।


 
मुझे बहुत अच्छे लगते हैं,
 
सिके सिकाए भुट्टे खाना।
 
कितना अच्छा लगता इनका,
 
अंगारों पर भूना जाना।
 
नमक लगाकर मिर्च मिलाकर,
 
इनको मजे-मजे से खाना।