बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. reliance jio introduces holiday hungama for prepaid users with rs 399 plan now available atrs 299
Written By
Last Updated : गुरुवार, 31 मई 2018 (23:44 IST)

जियो का प्रीपेड के लिए 'हॉलिडे हंगामा', 399 का प्लान अब सिर्फ 299 रुपए में

जियो का प्रीपेड के लिए 'हॉलिडे हंगामा', 399 का प्लान अब सिर्फ 299 रुपए में - reliance jio introduces holiday hungama for prepaid users with rs 399 plan now available atrs 299
मुंबई। 'जियो' एक बार फिर से एक नए प्रीपेड ऑफर के साथ वापस आ गया है। इसे खासतौर पर छुटि्टयों के मौके पर लॉन्च किया गया है और जियो लोगों को इन छुटि्टयों में कहीं पर भी आना-जाना आसान बनाने के लिए नई पेशकश भी दे रहा है।
 
जियो का सर्वाधिक बिक्री वाला 399 रुपए का प्लान अब 100 रुपए की तत्काल छूट के साथ सिर्फ 299 रुपए पर उपलब्ध है। यह 100 रुपए इंस्टेंट छूट में 2 कम्पोनेंट शामिल हैं- जियो प्रीपेड उपयोगकर्ताओं के लिए 50 रुपए की तत्काल छूट, जिनके पास जियो से 50 रुपए कैशबैक वाउचर हैं, जो माईजियो एप के माध्यम से रिचार्जिंग करते हैं।
 
50 रुपए इंस्टेंट कैशबैक जब फोनपे के माध्यम से भुगतान माईजियो एप के अंदर किया जाता है। यह एक सीमित अवधि की पेशकश है और 1 से 15 जून 2018 के बीच चलेगी। नई पेशकश के साथ जियो की असीमित मासिक सेवाएं (दैनिक 1.5 जीबी डेटा के साथ) प्रभावी रूप से केवल 100 रुपए पर उपलब्ध होंगी।
ये भी पढ़ें
किसान आंदोलन आज से शुरू, 10 दिन तक गांव बंद, शहर में दूध और सब्जी की किल्लत