गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. आईटी
  3. आईटी खबर
  4. Google Play Store
Written By
Last Modified: शनिवार, 1 अगस्त 2015 (16:25 IST)

10 रुपए में गूगल की ‘प्ले स्टोर’ में मिलेगा एप

10 रुपए में गूगल की ‘प्ले स्टोर’ में मिलेगा एप - Google Play Store
प्रौद्योगिकी क्षेत्र की प्रमुख कंपनी गूगल ने अपने ऐप स्टोर में 10 रुपए में ऐप उपलब्ध  कराने की सुविधा की पेशकश की है। इसके जरिए गूगल को भारत में भुगतान कर ऐप इस्तेमाल को  बढ़ावा देने में मदद मिलेगी।
गूगल उत्पाद प्रबंधक (गूगल प्ले) एलिस्टेयर पॉट ने एक ब्लॉगपोस्ट पर कहा कि गूगल प्ले के जरिए  उपयोक्ताओं तक पहुंचने के वास्ते डेवलपर्स के लिए भारत लगातार एक प्रमुख वृद्धि संभावनाओं वाला  स्थान बना हुआ है। हमें आपसे इसकी प्रतिक्रिया मिलनी चाहिए- हमारे वैश्विक डेवलपर समुदाय से-  आपके ऐप और गेम के लिए भारत में कितना शुल्क वसूला जाना चाहिए और इसमें कितना लचीलापन  होना चाहिए।
 
डेवलपर्स अपने प्रीमियम टाइटल और ऐप उत्पाद के दाम 10 रुपए तक रख सकते हैं। पॉट ने कहा कि  मुझे उम्मीद है कि यह अतिरिक्त निम्न मूल्य आपको भारत में और ज्यादा इस्तेमाल करने वालों तक  पहुंचाने में मदद करेगा और आपको गूगल प्ले पर बेहतर व्यवसाय देने में मदद करेगा। (भाषा)