गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. आईपीएल 2022
  3. आईपीएल 2022 न्यूज़
  4. Virat Kohli erupted with joy after the dismissal of MS Dhoni
Written By
Last Updated : गुरुवार, 5 मई 2022 (18:49 IST)

कोहली ने धोनी के आउट होने पर दिया रिएकशन तो फैंस समझे दी है गाली

कोहली ने धोनी के आउट होने पर दिया रिएकशन तो फैंस समझे दी है गाली - Virat Kohli erupted with joy after the dismissal of MS Dhoni
विराट कोहली का बल्ला भले ही खामोश हो लेकिन यह बल्लेबाज मैदान पर हमेशा उत्साहित दिखता है। जब जब विराट कोहली कैच लेते हैं या फिर कोई बड़ा लम्हा मैच में आता है तो वह अपने जज्बात को रोकते नहीं है बल्कि उसे पूरी तरह बहा देते हैं।

कुछ ऐसा ही हुआ जब बैंगलोर द्वारा बनाए गए 174 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए महेंद्र सिंह धोनी क्रीज पर उतरे तो वह चेन्नई की एक मात्र उम्मीद थे क्योंकि पूर्व कप्तान जड़ेजा का कैच कोहली ने हर्षल पटेल की गेंद पर लपक लिया था।

चेन्नई को मैच जीतने के लिए 2 ओवरों में 34 रनों की दरकार थी। लेकिन 19वें ओवर की पहली गेंद पर ही महेंद्र सिंह धोनी अपना विकेट जोश हेजलवुड की गेंद पर रजत पाटीदार को गंवा बैठे थे।

यहां से चेन्नई के लिए मैच खत्म हो गया था क्योंकि अब उनके पास कोई भी विशुद्ध बल्लेबाज नहीं बचा था। इस विकेट की अहमियत इतनी बड़ी थी कि विराट कोहली खुद को रोक नहीं पाए और जोर से चिल्ला उठे।
हालांकि जैसे उन्होंने होंठ हिलाए उससे कुछ फैंस को शक गया कि उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को गाली दी। ट्विटर पर कुछ ऐसे कमेंट्स इस वाक्ये को लेकर देखने को मिले।



ये भी पढ़ें
हैदराबाद ने दिल्ली के खिलाफ टॉस जीतकर किया गेंदबाजी का फैसला (वीडियो)