बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. क्रिकेट
  3. आईपीएल 2017
  4. IPL 10 : Bookies arrested in Kanpur near IPL team
Written By अवनीश कुमार
Last Updated :कानपुर , गुरुवार, 11 मई 2017 (14:46 IST)

IPL10: आईपीएल टीम के पास ही ठहरे थे सट्टेबाज...

IPL10: आईपीएल टीम के पास ही ठहरे थे सट्टेबाज... - IPL 10 : Bookies arrested in Kanpur near IPL team
कानपुर। उत्तरप्रदेश के कानपुर में हो रहे आईपीएल मैच पर सट्टेबाजों की नजर थी। इसकी जानकारी पुलिस को तब हुई, जब एक सूचना के आधार पर कानपुर के लैंडमार्क होटल से पुलिस ने सटोरियों को गिरफ्तार किया। इसी होटल में आईपीएल टीम रुकी हुई थी।
 
जानकारी के अनुसार पुलिस अभी इन सटोरियों से और जानकारी इकट्ठी कर रही है। पुलिस के अनुसार ग्रीनपार्क स्टेडियम में बुधवार को गुजरात लॉयंस और दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच  मैच था। दोनों टीमें होटल लैंडमार्क में रुकी थीं। बीसीसीआई विजिलेंस को होटल में सट्टा चलने की सूचना मिली। क्राइम ब्रांच और थाना पुलिस के साथ देर रात छापा मारा गया।
 
होटल की 17वीं मंजिल पर कमरा नंबर 1733 से 2 लोग दबोच लिए गए। इनमें मुंबई के  ठाणे निवासी रमेश शाह से 3 मोबाइल, 40 लाख रुपए नकद और डायरी मिली है। यह मूलत: गुजरात का रहने वाला है। वहीं इसके साथ पकड़े गए कानपुर देहात के पुखरायां निवासी विकास चौहान से 40 हजार  रुपए और 2 मोबाइल मिले हैं। तीसरा पकड़ा गया आरोपी चुन्नीगंज निवासी रमेश है। रमेश ग्रीनपार्क स्टेडियम के मैदान में मजदूरी का काम करता है। बुकी रमेश शाह को वह पिच की जानकारी देता था। 
 
पुलिस ने कहा कि शाह का देश के हर स्टेडियम में नेटवर्क होने की जानकारी मिल रही है। पुलिस ने कमरा, कॉमन हॉल व सीसीटीवी कंट्रोल रूम सील कर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। 
ये भी पढ़ें
दिल्ली मैडम तुसाद में लगी कपिल देव की मोम की प्रतिमा