शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. समाचार
  4. »
  5. अंतरराष्ट्रीय
Written By वार्ता

नेपाल के प्रधानमंत्री के सचिव को गोली मारी

नेपाल के प्रधानमंत्री के सचिव को गोली मारी -
नेपाल की राजधानी काठमांडू के कोटेश्वर में एक अज्ञात गिरोह के लोगों ने प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल के निजी सचिव शक्तिबहादुर बेस्नत को गोली मारकर घायल कर दिया।

'दैनिक कांतिपुर' ने बेस्नत के भतीजे मुक्ति बेस्नत के हवाले से कहा है कि उनके बाएँ पैर में गोली लगी है। उन्हें ललितपुर के बीएंडबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बेस्नत पर हमला उस समय किया गया, जब वे कार्यालय से घर लौट रहे थे। हमलावर गोली चलाने के बाद फरार हो गए। पुलिस ने उन्हें पकड़ने के लिए व्यापक अभियान शुरू कर दिया है।