गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. कुंवारेपन का टेस्ट देने के बाद मिलेगा डिप्लोमा!
Written By
Last Modified: गुरुवार, 28 मई 2015 (15:38 IST)

कुंवारेपन का टेस्ट देने के बाद मिलेगा डिप्लोमा!

कुंवारेपन का टेस्ट देने के बाद मिलेगा डिप्लोमा! - कुंवारेपन का टेस्ट देने के बाद मिलेगा डिप्लोमा!
यह अजीबोगरीब फरमान सुनकर शायद आप भी सोच में पड़ जाएं, लेकिन इंडोनेशिया के जेम्बेर शहर में छात्राओं को वर्जिनिटी टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। अगर वे इस टेस्ट में फेल हो जाती हैं तो उन्हें डिप्लोमा नहीं दिया जाएगा। यह भी आदेश दिया गया कि शादी से इतर संबंध बनाने वाली छात्राओं को डिप्लोमा नहीं दिया जाएगा। 
जकार्ता ग्लोब के अनुसार एक वकील ने कहा है कि छात्राएं अलग-अलग साथी के साथ कई बार सेक्स संबंध स्थापित करती हैं। ह्यूमन राइट वॉच के अनुसार यह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन इसमें कुछ नया नही है।

संस्था के मुताबिक 1965 से ही देश के राष्ट्रीय पुलिस में शामिल हजारों महिलाओं को इस टेस्ट से गुजरना पड़ता है। 2014 में इंडोनेशिया ने सेना में भर्ती के लिए भी महिलाओं के लिए इसी तरह की अनिवार्यता लागू कर दी थी। (एजेंसियां)