शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. world's tallest cow
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , रविवार, 28 जून 2015 (20:06 IST)

विश्व की सबसे लंबी गाय की अमेरिका में मौत

विश्व की सबसे लंबी गाय की अमेरिका में मौत - world's tallest cow
वॉशिंगटन। विश्व की अब तक की सबसे लंबी गाय की पांव में असाध्य जख्म होने के बाद अमेरिका में मौत हो गई। उसकी लंबाई 6 फुट 2 इंच से ज्यादा थी।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने बताया कि उसने इस साल के शुरू में इलिनोइस में ओरांगेविल में ब्लूजम नामक इस गाय के मालिक के घर का दौरा किया और पाया कि गाय की लंबाई 74.8 इंच थी। गाय की उम्र 13 साल थी और वह पांव में हुए एक असाध्य जख्म के कारण पिछले माह मर गई।
 
गिनीज वर्ल्ड बुक ने उसके बाद खोज जारी रखी और पाया कि ब्लूजम अब तक की सबसे लंबी गाय के खिताब की हकदार है। (भाषा)