बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सेक्स एंड रिलेशनशिप
  2. सेक्स लाइफ
  3. यौन समस्याएं और सलाह
  4. watching excess porn can lead to sex offence
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 नवंबर 2017 (16:34 IST)

अधिक पोर्न देखने वाले होते हैं यौन अपराधी!

अधिक पोर्न देखने वाले होते हैं यौन अपराधी! - watching excess porn can lead to sex offence
सेक्स व्यवहार को लेकर किए गए एक ग्लोबल सर्वे में सात देशों में किए गए 22 अध्ययनों से पता चला है कि पोर्नोग्राफी की खपत महिलाओं और पुरुषों के बीच यौन आक्रामकता से संबंधित है। अध्ययन के अनुसार, यह संबंध शारीरिक यौन आक्रामकता की तुलना में मौखिक यौन आक्रामकता में अधिक देखे गए हैं। 

 सामान्य तौर पर जो व्यक्ति पोर्नोग्राफी नहीं देखते हैं या कम देखते हैं। उनकी तुलना में अधिक पोर्नोग्राफी देखने वालों में यौन आक्रामकता बढ़ने की अधिक संभावना रहती है। 

अमेरिका की हवाई यूनिवर्सिटी और इंडियाना यूनिविर्सटी के शोधार्थियों के अनुसार निषकर्ष बताते हैं कि इस आक्रमकता के पीछे हिंसक सामग्री एक बड़ी वजह हो सकती है। वोकेटिव डॉट कॉम के अनुसार, प्राप्त आंकड़े बताते हैं कि पोर्नोग्राफी की खपत यौन आक्रामकता, यौन उत्पीड़न, बलात्कार आदि से संबंधित हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि यौन आक्रामकता के कारण जटिल हैं। हालांकि सभी पोर्नोग्राफी उपभोक्ता यौन आक्रामक नहीं होते हैं।
 
इसके अलावा शोधकर्ताओं ने अध्ययन में मुख्य रूप से जोड़ा है, सामान्य तौर पर जो व्यक्ति पोर्नोग्राफी नहीं देखते हैं या कम देखते हैं। उनकी तुलना में अधिक पोर्नोग्राफी देखने वालों में यौन आक्रामकता बढ़ने की अधिक संभावना रहती है। यह शोध पत्रिका 'जर्नल ऑफ कम्यूनिकेशन' में प्रकाशित किया गया है।
ये भी पढ़ें
STUDY : आखिर पुरुष क्यों कतराते हैं सेक्स से...