मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. warrant against Musharraff
Written By
Last Modified: इस्लामाबाद , गुरुवार, 2 अप्रैल 2015 (14:10 IST)

मुशर्रफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

मुशर्रफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट - warrant against Musharraff
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पूर्व सैन्य शासक परवेज मुशर्रफ के खिलाफ गुरुवार को यहां की एक अदालत ने गैरजमानती गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
 
यह वारंट वर्ष 2007 में लाल मस्जिद के मौलवी अब्दुल राशिद गाजी की हत्या के मामले में अदालत में पेश होने में मुशर्रफ के बार-बार विफल रहने पर जारी किया गया है।
 
इस्लामाबाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने पेशी से छूट का मुशर्रफ का आग्रह खारिज कर दिया और उनके खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी किया। अदालत ने सुनवाई 27 अप्रैल तक के लिए स्थगित कर दी। मुशर्रफ (71) कराची में अपनी बेटी के साथ रह रहे हैं, जहां बुधवार को उनकी चिकित्सा जांच हुई।
 
मामला वर्ष 2007 में लाल मस्जिद अभियान में मौलवी और उसकी मां के मारे जाने के सिलसिले में दर्ज किया गया था। गाजी उस समय मारा गया था, जब सेना के कमांडो ने मुशर्रफ के आदेशों पर राजधानी स्थित मस्जिद पर धावा बोला था।
 
मामले में मुशर्रफ का नाम था, लेकिन वे स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कारणों का हवाला देकर कभी भी अदालत में पेश नहीं हुए। मुशर्रफ 2013 का आम चुनाव लड़ने के लिए 5 साल के स्वनिर्वासन के बाद दुबई से पाकिस्तान लौटे थे, तब से उन पर कई अदालती मामले चल रहे हैं।
 
वे पहले ही बेनजीर भुट्टो की 2007 में हुई हत्या के मामले में आरोपों का सामना कर रहे हैं। वे इस मामले में जमानत पर हैं। (भाषा)