शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Vienna
Written By
Last Updated :वियेना , शुक्रवार, 28 अगस्त 2015 (19:18 IST)

ट्रक में दम घुटने से 71 लोगों की मौत, तीन गिरफ्तार

ट्रक में दम घुटने से 71 लोगों की मौत, तीन गिरफ्तार - Vienna
वियना। ऑस्ट्रिया के मुख्य राजमार्ग पर एक लावारिस रेफ्रीजेरेटेड ट्रक में 71 प्रवासियों के शव मिलने के सिलसिले में पुलिस ने बीती रात हंगरी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया। 71 लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई है। 
पूर्वी बर्गनलैंड प्रांत में पुलिस प्रमुख हांस पीटर दोस्कोजील ने बताया कि प्रवासियों की संभवत: दम घुटने से मौत हुई। एक सीरियाई यात्री का दस्तावेज मिला है, जिससे संकेत मिलता है कि मरने वाले कुछ लोगों में सीरिया से पलायन कर रहे कुछ शरणार्थी शामिल हैं। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कुछ लोग कहीं और से भी हैं। 71 लोगों में आठ महिला और चार बच्चे शामिल हैं।
 
एक साल में यह ताजा त्रासदी है, जिसके तहत हजारों की संख्या में लोग बेहतर जीवन के लिए या समृद्ध यूरोपीय देशों में शरण लेने के लिए सब जोखिम उठा रहे हैं।
कम से कम 2,500 लोग मारे गए हैं, जिनमें से ज्यादातर मौतें समुद्र में हुई हैं जहां एक और हादसा आज सामना आया। लीबियाई अधिकारियों ने उस देश के तट के पास पलटे दो जहाजों के शवों को गिना है। संयुक्त राष्ट्र शरणार्थी एजेंसी ने कहा कि 200 लोगों के लापता होने या मरने की आशंका है।
 
रेफ्रीजेरेटेड ट्रक बुडापेस्ट, हंगरी से वियना जाने वाले राजमार्ग पर कल एक सेफ्टी लेन पर पाया गया। मृतकों की संख्या शुरू में 20 से 50 होने का अनुमान लगाया गया था। ये शव आंशिक रूप से सड़ गए हैं। शव परीक्षण किया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में कम से कम दो बुल्गारियाई नागरिक हैं।

पुलिस प्रवक्ता हांस पीटर डोस्कोजिल ने बताया कि ऑस्ट्रियाई सड़क रखरखाव कर्मियों ने दुग्धपालन का ट्रक देखा और पाया कि उससे सड़ रहे शव का द्रव टपक रहा है।

पुलिस ने जब ट्रक का पिछला दरवाजा खोला तो वहां से जबरदस्त बदबू निकली और जिस्म के टुकड़े छिटककर बाहर आए। इसके बाद उन्होंने उसे बंद कर दिया और ठीक से निरीक्षण के लिए ट्रक को ले गए।

फोरेंसिक विशेषज्ञ को पहचान के लिए ट्रक से शवों को निकालने में पूरी रात लग गई। पुलिस अंतरराष्ट्रीय समयानुसार सुबह 9 बजे इस बारे में ज्यादा  विस्तार से जानकारी दी।

ट्रक के अंदर जिस खराब हालत में शव थे उससे यह लगता है कि लोगों की मौत कुछ दिन पहले हुई। टेलीविजन की रिपोर्टों की तस्वीरों में तपती धूप में ट्रक के पिछले हिस्से पर मक्खियां भिनभिनाती दिख रही हैं।

यूरोप के प्रवासी संकट पर बाल्कन नेताओं के साथ शिखर बैठक करने गुरुवार को ऑस्ट्रिया आईं जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल ने कहा कि जो लोग भी मौजूद थे वे इस भयावह खबर से हिल गए। (भाषा)