मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. USAweirdcountryfacts
Written By

जानिए ऐसे तथ्य जो अमेरिका को बनाते हैं अजीब देश

जानिए ऐसे तथ्य जो अमेरिका को बनाते हैं अजीब देश - USAweirdcountryfacts
दुनिया की पॉपुलेशन का एक बड़ा हिस्सा अमेरिका से प्रभावित है। तकनीक, डेवलपमेंट और कई मुद्दों पर यूएसए युवाओं की पहली पसंद बना हुआ है। यहां जाने का सपना कई दिलों में पलता है। परंतु अमेरिका के विषय में हैं कुछ ऐसी चौंकाने वाली बातें जिन्हें जानकार आपको होगा बहुत आश्चर्य और शायद आप इसे थोड़ा कम पसंद करने लगें। जानिए यूएसए के बारे में चौंकाने वाले तथ्य ... 
 
1. 1920 से 1930 के दौरान अमेरिका में जानबूझकर शराब में जहर मिलाया गया जिसके कारण 10,000 से भी अधिक लोगों की मौत हो गई। 
 
2. अमेरिका में प्रतिदिन 100 एकड़ बराबर पिज्जा तैयार होता है। 
3. 7 प्रतिशत अमेरिकनों का दावा है कि वे कभी नहीं नहाते। 
 
4. सारी दुनिया में करीब 9 मिलियन लोग जेलों में बंद हैं। इस जनसंख्या का 25 प्रतिशत हिस्सा अमेरिका की जेलों में बंद है। 
 
5. छोटे बच्चों का स्मोकिंग करना अमेरिका में कानूनन मान्य है परंतु इन्हें खरीदने के लिए उन्हें अमेरिका और यूरोप के कुछ हिस्सों के बाहर जाना पडेगा। 
6. अमेरिका में जिस गति से संसाधनों का दोहन होता है उसके हिसाब से 4 और पृथ्वी की आवश्यकता जल्दी ही पड़ेगी। 
अगले पेज पर यूएसए का कंडोम डे... 

7. 1836 तक अमेरिका में क्रिसमस मनाना अपराध था क्योंकि इसे प्राचीन पिजन धर्म का त्योहार माना जाता था। 
8. यूएसए में वैलेंटाइन डे नेशनल कंडोम डे भी माना जाता है। 
 
9. दुनियाभर के जीपीएस सिस्टम पर कंट्रोल अमेरिकी सरकार का है। यह जब चाहे इस सिस्टम को बंद कर सकती है।
 
10. किसी भी कछुए पर बैठना अमेरिका में तीसरी डिग्री का अपराध है। इस पर आपको सजा हो सकती है। 
 
11. अमेरिका में किसी अन्य खेल की तरह रॉक पेपर सीजर की लीग आयोजित होती है। 
अगले पेज पर किस कर्मचारी को मिलती है सबसे अधिक तनख्वाह... 

12. नेल्सन मंडेला को यूएसए के अधिकार क्षेत्र से 2008 तक बाहर नहीं किया गया था। 
 
13. अमेरिका में फुटबॉल कोच की तनख्वाह अन्य किसी पब्लिक कर्मचारी से कहीं अधिक होती है। 
14. एक अमेरिकी द्वारा जितने संसाधनों का दोहन किया जाता है वह 32 केन्यावासियों के लिए काफी हैं। 
 
15. अमेरिका में 83,000 बारटेंडर्स और 3,20,000 वेटर ग्रेजूएट हैं। 
 
16. अमेरिका के मोंटाना में मनुष्यों से तीन गुना अधिक गाएं हैं।