शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. USA to ban on Chinese companies
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , शुक्रवार, 4 सितम्बर 2015 (08:07 IST)

चीनी कंपनियों पर लगेगा अमेरिकी प्रतिबंध!

चीनी कंपनियों पर लगेगा अमेरिकी प्रतिबंध! - USA to ban on Chinese companies
वाशिंगटन। अमेरिका, चीन की उन कंपनियों पर अगले सप्ताह प्रतिबंध लगाने की तैयारी में है जिन्हें चीन के हैकरों द्वारा अमेरिका की व्यापारिक गोपनीय जानकारियों की साइबर चोरी से फायदा हुआ है।
 
एक अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट में तीन अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से कहा है कि चीनी कंपनियों पर अगले सप्ताह प्रतिबंध लगाने की संभावना है। इसमें बताया गया है कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के अमेरिकी दौरे से पहले यह प्रतिबंध लगाया जा सकता है।
 
उल्लेखनीय है कि अमेरिका अपनी सरकारी एजेंसियों और 42 करोड़ वर्तमान एवं पूर्व सरकारी कर्मचारियों से संबंधित गोपनीय जानकारियों को चुराने का आरोप चीन के हैकरों पर लगाता रहा है। हालांकि चीन ने इस तरह के आरोपों का हमेशा खंडन किया है। (वार्ता)