शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. US-china tentions increased
Written By
Last Modified: शंघाई , रविवार, 23 सितम्बर 2018 (09:31 IST)

अमेरिका से फिर नाराज हुआ चीन, सैन्य वार्ता रद्द

अमेरिका से फिर नाराज हुआ चीन, सैन्य वार्ता रद्द - US-china tentions increased
शंघाई। अमेरिका ने चीन के रूस से लड़ाकू जेट विमान और मिसाइल खरीदने के कारण उसकी एक सैन्य एजेंसी को प्रतिबंधित कर दिया है जिससे नाराज होकर चीन ने अमेरिकी राजदूत को तलब किया है और सैन्य समझौता रद्द करने की घोषणा की है। साथ ही चीन ने अमेरिका के साथ सैन्य वार्ता रद्द कर दी है।
 
विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके कहा है कि उप विदेश मंत्री झेंग जेगुआंग ने अमेरिकी राजदूत टेरी ब्रानस्टाड को समन करके अपनी एक सैन्य एजेंसी और उसके निदेशक को प्रतिबंधित करने के अमेरिकी कदम के खिलाफ नाराजगी जतायी और सैन्य वार्ता रद्द करने की बात कही।
 
झेंग ने कहा कि अमेरिका के दौरे पर गए नौसेना प्रमुख शेन जिलांग को वापस बुला लिया जायेगा और अगले सप्ताह बीजिंग में प्रस्तावित चीन और अमेरिकी सैन्य अधिकारियों की वार्ता को रद्द किया जाता है।
 
बयान में यह भी कहा गया है कि  अमेरिका के इस कदम के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने का चीन के पास पूरा अधिकार है।
 
चीन के सैन्य प्रवक्ता डब्ल्यू क्यूआन ने कहा, 'रूस से लडाकू जेट विमान और मिसाइल का सौदा दो संप्रभु देशों के बीच सहयोग के लिए उठाया गया बेहद सामान्य कदम है। अमेरिका को इसमें हस्तक्षेप करने का कोई अधिकार नहीं है।' (वार्ता)
ये भी पढ़ें
प्रसिद्ध फिल्मकार कल्पना लाजमी का निधन