बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Turkey
Written By
Last Updated : शनिवार, 10 अक्टूबर 2015 (15:00 IST)

तुर्की में धमाके, 20 की मौत

तुर्की में धमाके, 20 की मौत - Turkey
तुर्की की राजधानी अंकारा शनिवार को एक के बाद एक हुए दो धमाकों से दहल उठी। धमाके शहर के मुख्य रेलवे स्टेशन पर हुए। धमाकों में 20 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। खबरों के अनुसार मुताबिक धमाके इतने तेज थे कि आसपास की इमारतें भी हिल गईं। 
 
 

तुर्की सरकार ने इसे आतंकी हमला बताया है। धमाकों में 35 लोगों के घायल होने की खबर है। धमाका शांति मार्च के दौरान हुआ। यह शांति मार्च कुर्दिश विद्रोहियों और सरकार के बीच जारी संघर्ष के विरोध में किया जा रहा था।

फिलहाल किसी भी आतंकी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। शुरुआती जांच के बाद इसे आत्मघाती हमला बताया जा रहा है।