मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump praises US army
Written By
Last Modified: वॉशिंगटन , शनिवार, 15 अप्रैल 2017 (11:24 IST)

ट्रंप ने थपथपाई अमेरिकी सेना की पीठ

ट्रंप ने थपथपाई अमेरिकी सेना की पीठ - Trump praises US army
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अफगानिस्तान में इस्लामिक स्टेट (आईएस) के एक परिसर पर सबसे बड़े गैर-परमाणु बम से हमला करने के लिए अपनी सेना की तारीफ करते हुए कहा है कि अमेरिकी सेना ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है।
 
ट्रंप ने व्हाइट हाउस में कहा कि उन्होंने अफगानिस्तान में इस 'महाबम' के इस्तेमाल की अनुमति दी थी। उन्होंने इस अभियान को सफल बताया है। उन्होंने कहा कि यह वास्तव में एक और सफल काम था। हमें अपनी सेना पर बहुत गर्व है। 
 
उल्लेखनीय है अफगानिस्तान में अमेरिका के सबसे बड़े गैर परमाणु बम 'जीबीयू-43' से किए गए हमले में आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के 36 आतंकवादी मारे गए थे।
 
अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के प्रवक्ता एडम स्टंप ने बताया था कि पहली बार इस 9,797 किलोग्राम बम का प्रयोग किया गया है और इसे MC-130 एयरक्राफ्ट से गिराया गया था। यह बम नानगरहार प्रांत के अचिन जिले में गिराया गया। अफगानिस्तान के जिस इलाके में यह बम गिराया, वह पाकिस्तान सीमा के नजदीक है। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
लखीसराय में नक्सलियों का कहर, जेसीबी समेत कई वाहनों को फूंका