गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Trump Attacks Media
Written By
Last Modified: वाशिंगटन , शनिवार, 18 फ़रवरी 2017 (09:28 IST)

मीडिया पर भड़के ट्रंप, बताया अमेरिकियों का दुश्मन

मीडिया पर भड़के ट्रंप, बताया अमेरिकियों का दुश्मन - Trump Attacks Media
वाशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मीडिया पर अपने हमलों को और तेज करते हुए एक ट्वीट में मीडिया को अमेरिकी लोगों का दुश्मन करार दिया है।
 
फ्लोरिडा के मार-ए-लागो स्थित अपने घर पहुंचने के थोड़ी देर बाद ही ट्रंप ने ट्विटर पर मीडिया के खिलाफ अपनी भड़ास निकाली। ट्रंप लगातार तीसरा सप्ताहांत बिताने यहां पहुंचे हैं।
 
ट्रंप ने लिखा, ‘फेक न्यूज’ मीडिया (नाकाम हो रहे एनवायटाइम्स, एनबीसीन्यूज, एबीसी, सीबीएस, सीएनएन) मेरा दुश्मन नहीं है, यह अमेरिकी लोगों का दुश्मन है।
 
ट्रंप ने पहले एक ट्वीट में न्यूयॉर्क टाइम्स, सीएनएन, एनबीसी और अन्य कई मीडिया संस्थान को निशाना बनाया था जिसके अंत में उन्होंने 'घटिया' लिखते हुए विस्मयादिबोधक चिह्न लगाया था। इसके तुरंत बाद ही उन्होंने इस ट्वीट को हटाते हुए दोबारा इसे पोस्ट किया जिसमें उनके 'दुश्मनों' की काली सूची में दो अन्य नाम शामिल थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद महबूबा मुफ्ती से नाराज दो मंत्रियों के इस्तीफे