गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. train accident
Written By
Last Updated : मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (10:15 IST)

अमेरिका में ट्रेन दुर्घटना, सात घायल

अमेरिका में ट्रेन दुर्घटना, सात घायल - train accident
वाशिंगटन। अमेरिका के वरमोंट में एक एमट्रैक रेलगाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने से सोमवार को सात लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना पहाड़ों पर हुए भूस्खलन के कारण रेल पटरी पर गिरे मलबे से टकराने से हुई। 
      
अधिकारियों ने बताया कि यह रेलगाड़ी वरमोंट के संत अलबांस से वाशिंगटन के लिए जा रही थी तभी रॉक्सबरी के निकट पहाड़ों से गिरे मलबे से टकरा गई। ट्रेन में 98 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे।     
      
फेडरल रेलरोड प्रशासन ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जिसमें चालक दल के एक सदस्य की हालत गंभीर बनी हुई है। (वार्ता)