शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Toyota Car
Written By
Last Modified: टोक्यो , मंगलवार, 6 अक्टूबर 2015 (22:50 IST)

सड़क पर खुद चलेगी टोयोटा की यह कार...

सड़क पर खुद चलेगी टोयोटा की यह कार... - Toyota Car
टोक्यो। टोयोटा ने मंगलवार को ऐसी कार का अनावरण किया, जो सड़क पर खुद ही चल सकती है। यह ऑटोमेटेड वाहनों की दुनिया में एक नई पेशकश है।
 
मोडिफाइड लेक्सस जीएस कार सड़कों की पहचान, लेन में चलने और अन्य वाहनों को ओवरटेक करने के लिए सेंसर का प्रयोग करेंगी। कंपनी को उम्मीद है कि वह इन्हीं खूबियों वाली अन्य कारें पांच साल के समय में पेश कर पाएगी। उसी समय टोक्यो में ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा।
 
टोयोटा के मुख्य सुरक्षा प्रौद्योगिकी अधिकारी योशिदा मोरिताका ने आज यहां कार के अनावरण के मौके पर कहा कि हमारा 2020 इसे परिचालन में लाने का लक्ष्य है। उसी साल टोक्यो ओलंपिक खेलों का स्वागत करेगा। (भाषा)