गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Three Pakistani soldiers killed in Indian firing
Written By
Last Updated :इस्लामाबाद , मंगलवार, 14 फ़रवरी 2017 (08:12 IST)

पाक बोला, नियंत्रण रेखा पर भारतीय गोलीबारी में तीन सैनिक मरे

पाक बोला, नियंत्रण रेखा पर भारतीय गोलीबारी में तीन सैनिक मरे - Three Pakistani soldiers killed in Indian firing
इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने मंगलवार को आरोप लगाया कि नियंत्रण रेखा पर भारत की ओर से बिना उकसावे की गोलीबारी में उसके तीन सैनिक मारे गए हैं। उसने कहा कि जरनल कमर जावेद बाजवा के देश के शक्तिशाली सेना की कमान अपने हाथ में लेने बाद से यह सबसे घातक सीमा संघर्ष है।
 
सैन्य प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने कहा कि घटना तब हुई जब भीमबर के करीब थूब सेक्टर पर एलओसी पर भारतीय सैनिकों ने बिना उकसावे की गोलीबारी की। उन्होंने कहा कि एलओसी पर हुई गोलीबारी में गंभीर रूप से जख्मी हुए तीन सैनिकों की मौत हो गई।
 
गफूर ने दावा किया कि पाकिस्तान ने प्रभावी तरीके से भारतीय गोलीबारी का जवाब दिया और भारतीय पक्ष में भी हताहत होने की खबर है। (भाषा)