बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Terrorist attack in army school
Written By

आर्मी स्कूल पर आतंकी हमला : पल-पल की जानकारी

आर्मी स्कूल पर आतंकी हमला : पल-पल की जानकारी - Terrorist attack in army school
आर्मी स्कूल पर आतंकी हमला  की पल-पल की जानकारी... 

* पेशावर के स्कूल में सेना की कार्रवाई खत्म। सेना ने सभी आतंकवादियों को मार गिराया। 
* स्कूल में तहरीके तालिबान के हमले में अब तक 160 लोगों की मौत। मरने वालों में ज्यादातर स्कूली बच्चे। 
* प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने आर्मी स्कूल हमले को लेकर बुधवार को 11.30 बजे सभी पार्टियों की बैठक बुलाई है। प्रधानमंत्री ने सूचना मंत्री परवेज रशीद और वित्तमंत्री इशाक डार को जिम्मेदारी सौंपी है कि वे नेताओं से संपर्क कर उनसे बैठक में शामिल होने का अनुरोध करें।
 
* पाकिस्तान में अमेरिकी राजदूत रिचर्ड ओलसन ने हमले की निंदा की है। अमेरिकी दूतावास ने एक विज्ञप्ति जारी कर इस घटना का कड़ा विरोध किया है, जिसमें मासूम बच्चों और शिक्षकों की मौत हुई है। 

* नोबेल पुरस्कार विजेता मलाला यूसूफजई ने इस हमले पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह दिल दहलाने वाली घटना है। यह आतंकियों की कायरता से भरी करतूत है।

* सेना ने मुठभेेड़ में सभी छह आतंकवादियों को मार गिराया है। 
 
4:45  जियो न्‍यूज का कहना है कि यह हमला तालिबान ने मलाल को नोबेल पुरस्‍कार दिए जाने के विरोध में किया हो सकता है।

4:30: पाकिस्तान में तीन दिन का राजकीय शोक।
 
4:25: सेना ने पांचवें आतंकी को भी मार गिराया।
 
4:20: सेना ने स्कूल पांच से चार ब्लॉकों को आतंकियों के कब्जे से मुक्त कराया। पांचवें ब्लॉक में बंधकों के होने की आशंका।

4:15:पाक मीडिया के हवाले से खबर, स्कूल में हुए सात धमाके।

3:55: पीएम मोदी ने पेशावर हमले के लिए जताया दुख। जान गवाने वालों के लिए गहरा शोक। आतंकी हमले की निंदा के लिए शब्द नहीं।

3:50: स्कूल में रूक-रूककर फायरिंग।
 
3:45: पेशावर में स्कूल में तीसरा धमाका। पाक मीडिया के अनुसार 126 की मौत।

3:40: मरने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर 104 हुई, कुल 108 लोग मारे गए।

3:35: नवाज शरीफ ने आतंकी हमले को बताया राष्ट्रीय संकट।
 
3:25: पाक पीएम नवाज शरीफ पाकिस्तान पहुंचे। 
 
3:20: सुरक्षाबलों ने चार आतंकियों को मार गिराया। 


3:05: आर्मी ऑपरेशन की कमान खुद संभालेंगे शरीफ।

3:00: पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पेशावर के लिए रवाना।

 
2:57: खुरासैनी ने कहा, सेना हमारे परिवारों पर हमला करती है। यह हमला खैबर पख्तून में हमारे परिवारों पर हुए हमलों का बदला। 

2:55: तहरीके तालिबान पाकिस्तान के प्रवक्ता मोहम्मद खुरासैनी ने एएफपी को बताया कि हमलावरों की संख्‍या छह है।
 
2:50: तहरीके तालिबान ने ली हमले की जम्मेदारी। आतंकियों को निर्देश बड़े बच्चों को मारो, बच्चों को नहीं।
 
2:45: हमले के समय स्कूल की परीक्षा चल रही थी। 

2:40बजे: पेशावर हमले में 100 से अधिक बच्चों के मारे जाने की आशंका।

2:25 बजे: आतंकियों के पास ऑटोमैटिक हथि‍यार। स्कूल का जूनियर सेक्शन खाली करवाया गया। 

2:20 बजे: एक समाचार चैनल के अनुसार आतंकी हमले में 25 बच्चों की मौत। मृतकों में 2 शिक्षक और एक सुरक्षा कर्मी भी।

2:10 बजे: स्कूल में एक आतंकी ने खुद को गोली से उड़ाया।

1:55: बताया जा रहा है कि फिलहाल फायरिंग थमी हुई है। 

1:50 बजे: मीडिया समाचारों के अनुसार इस हमले में अब तक 21 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इनमें 19 बच्चे, एक शिक्षक और एक सुरक्षाकर्मी है।
 
1:45 बजे: आर्मी सुत्रों के अनुसार स्कूल में फंसे एक हजार से अधिक बच्चों को बाहर निकाला गया।
 
1:37 बजे: दुनिया टीवी के अनुसार करीब 18 लोगों की मौत हो गई है, जिसमें 17 स्कूल के बच्चे और एक महिला शिक्षक भी शामिल हैं।
 
 
 
 
 
 

 

1:34 बजे: जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में मौजूद एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया है।
 
1:10 बजे: जियो टीवी की रिपोर्ट के अनुसार आतंकवादी हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई है।
 
12:49 बजे: इमरान खान ने इस आतंकवादी हमले की निंदा की है।
 
12:45 बजे: लेडी रेडिंग अस्पताल में इमरजेंसी वार्ड में काम करने वाले डॉक्टर जफर इकबाल के अनुसार पांच बच्चों की मौत हो गई है और 40 लोग घायल हुए हैं।
 
12:40 बजे: एक वरिष्ठ मंत्री ने डॉन न्यूज को यह जानकारी दी है कि इस आतंकवादी हमले के बाद जारी मुठभेड़ में एक सैनिक की मौत हुई है।
 
12:40 बजे: हादसे के पीड़ितों को सीएमएच में भर्ती कराया गया है।
 
दोपहर 12:38 बजे: हमले में घायल लोगों की संख्या अब 35 हो गई है।
 
12:37 बजे: पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने स्कूल पर आतंकी हमले की निंदा की है।
 
12:36 बजे: एमक्यूएम के प्रमुख अल्ताफ हुसैन ने भी इस हमले की निंदा की है।
 
12:35 बजे: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दहशतगर्दों ने पहले अपनी गाड़ी को आग लगाई और फिर स्कूल में घुस गए। 

12:30 बजे: दो बच्चों की मौत अस्पताल में हुई, जबकि दो बच्चे अस्पताल लाते वक्त रास्ते में मारे गए। मरने वाले बच्चों की उम्र 9 से 14 साल के बीच है।
 
12:28 बजे: लेडी रेडिंग अस्पताल के अनुसार 4 बच्चों की मौत हो गई है और 27 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। 
 
12:26 बजे: कई बच्चे इस आतंकवादी हमले में घायल हुए हैं।
 
12:25 बजे: पेशावर के स्कूल में आतंवादी हमले के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
 
12:20 बजे: लेडी रेडिंग अस्पताल के अनुसार 2 बच्चों की मौत हो गई है और 10 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।
 
12:13 बजे: स्कूल में 500 लोगों को बंधक बनाया गया है।
 
12:11 बजे: तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) पाकिस्तान ने इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है।
 
12:05 बजे: पाकिस्तान के पेशावर में एक स्कूल पर आतंकवादी हमला।