गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Teeth
Written By
Last Modified: लंदन , बुधवार, 29 जुलाई 2015 (10:35 IST)

फ्रांस में मिला पांच लाख 60 हजार वर्ष पुराना दांत!

फ्रांस में मिला पांच लाख 60 हजार वर्ष पुराना दांत! - Teeth
लंदन। दक्षिण पश्चिम फ्रांस के टोटावेल में करीब 50 वर्ष की कड़ी मशक्कत के बाद खुदाई करके एक युवा का पांच लाख 60 हजार वर्ष पुराना दांत मिला है जो कि यूरोप का सबसे पुराना मानव अवशेष है।
 
फ्रांस के स्थानीय समाचार पत्र डेली ली फिगारो ने बताया कि गत सप्ताह एक 16 वर्षीय स्वयंसेवी पुरातत्वविद को यह दांत कॉन डी अल अरागो गुफा में मिला है, जिसे करीब 50 वर्ष तक चली खुदाई के बाद निकाला गया है।
 
एक जीवाश्म विज्ञानी एमली वायलेट ने कहा 'मिट्टी की खुदाई के दौरान किसी युवा का बड़ा दांत मिला है। हम नहीं कह सकते कि यह लड़के का है या लड़की का।'
 
उन्होंने कहा कि हमने इस दांत के समय पता करने के लिए विभिन्न पद्धतियों का इस्तेमाल किया है जिसके बाद हम कह सकते है कि यह पांच लाख 50 हजार से पांच लाख 80 हजार वर्ष पुराना है। यह बहुत बड़ी खोज है क्योंकि इस काल के दौरान यूरोप में हमारे पास बहुत कम मानव अवशेष है।
 
समाचार पत्र के अनुसार इस जगह से चार लाख 50 हजार वर्ष पुराने टोटावेल समुदाय के व्यक्ति के 140 से ज्यादा कंकाल अवशेष भी मिले है। (वार्ता)