मंगलवार, 23 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Switzerland publishes names of foreign tax evaders
Written By
Last Updated :बर्न , मंगलवार, 26 मई 2015 (09:32 IST)

स्विट्जरलैंड ने बताए दो भारतीय खाताधारकों के नाम

स्विट्जरलैंड ने बताए दो भारतीय खाताधारकों के नाम - Switzerland publishes names of foreign tax evaders
बर्न। स्विट्जरलैंड ने स्विस बैंकों में खाता रखने वाले विदेशी नागरिकों के नाम सार्वजनिक किए हैं, जिनमें दो भारतीय महिला शामिल हैं। स्विटजरलैंड ने अपने सरकारी राजपत्र में इन लोगों के नाम सार्वजनिक किए हैं।
 
नामों को सार्वजनिक करते हुए स्विस फेडरल टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन ने दोनों भारतीयों से कहा है कि अगर वे चाहती हैं कि उनके बारे में जानकारी भारतीय अधिकारियों के साथ साझा नहीं की जाए तो वे 30 दिन के भीतर फेडरल एडमिनिस्ट्रेटिव कोर्ट में अपील कर सकती हैं।
 
हालांकि इसमें दो भारतीय नागरिकों स्नेहलता साहनी और संगीता साहनी की जन्म तारीख के अलावा कोई ब्योरा नहीं दिया गया है।
 
इसी प्रकार ब्रिटेन, स्पेन व रूस समेत अन्य देशों के विदेशी नागरिकों के नाम भी इसी रूप में सार्वजनिक किए गए हैं। हालांकि अमेरिकी तथा इसराइली नागरिकों के संदर्भ में उनके पूरे नाम नहीं बताए गए हैं और केवल नाम के संकेत और जन्म तिथि जारी किए गए हैं।
 
इस प्रकार के कम-से-कम 40 ‘अंतिम नोटिस’ इस महीने अब तक स्विस फेडरल राजपत्र में प्रकाशित किए गए हैं। इस प्रकार के कुछ और नाम सार्वजनिक किए जाने की संभावना है। (भाषा)