शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. sunken Spanish treasure, worth crore rupee
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 जुलाई 2015 (12:43 IST)

समुद्र की गहराई में मिला अरबों का खजाना

समुद्र की गहराई में मिला अरबों का खजाना - sunken Spanish treasure, worth crore rupee
फ्लोरिडा के रहने वाले एक श्मिट परिवार के सदस्यों की सालों की मेहनत उस वक्त सफल हो गई जब उन्हें 18वीं शताब्दी में फ्लेरिडा के समुद्र तट पर डूबे एक स्पेनिश जहाज के मलबे से लगभग 6.38 करोड़ रुपए की सोने की मूर्तियां मिलीं।
फ्लोरिडा की रहने वाली रिक और लिजा अपने दो बच्चों के साथ पिछले दो साल से अपनी नाव की सहायता से जहाज के मलबे में छिपे खजाने की खोज कर रहे थे। ये लोग हर साल गर्मियों में ही अपना सर्च ऑपरेशन शुरू करते हैं। उनके इस खोजी अभियान में  1715 फ्लीट-क्वीन्सज्वेल्स एलएलसी उनका सहयोग कर रही है।  
 
इस साल जून में उनके 27 साल के पुत्र एरिक को जहाज के मलबे से एक 40 फीट लंबी सोने की चेन मिली। उन्हें इसके अलावा मलबे से 51 सोने के सिक्के प्राप्त हुए। इनमें जैतून का फूल छपा हुआ है।
 
इन सभी पाई गई वस्तुओं में सबसे नायाब वस्तु है एक दुर्लभ सोने का सिक्का, इस सिक्के का नाम ट्रिसेन्टेनियल रॉयल है। इसे स्पेन के राजा फिलिप के लिए बनाया गया था। इस सिक्के में सन् 1715 की तारीख छपी हुई है। 
माना जा रहा है इस एक सिक्के की कीमत 5 लाख डॉलर के करीब है। एक जानकार ने बताया कि ये वस्तुएं बेंचने के लिए नहीं बल्कि सिर्फ प्रदर्शनी के लिए हैं। 
 
आपको बता दें कि स्पेन के इस जहाज के डूबने की इस घटना पर कई डॉक्यूमेंट्री व किताबें लिखी जा चुकी हैं। अब जाकर 300 साल के बाद इसके मलबे से किसी ने पहली बार खजाना निकालने में सफलता प्राप्त की है। यह जहाज क्यूबा से स्पेन जा रहा था और इस जहाज में स्पेन की रानी का करोड़ों का खजाना भरा पड़ा था। लेकिन समुद्र में हरीकेन नामक तूफान आने से जहाज पलट गया और जहाज में सवार सभी लोग मारे गए और खजाना समुद्र तल में बिखर गया।                                   
 
जानकारी के मुताबिक जब यह जहाज डूबा था तब इसमें 400 मिलियन डॉलर का सामान जा रहा था। जिसमें से अभी 175 मिलियन डॉलर का ही सामान मिला है। फेडरल स्टेट कानून के मुताबिक इस मलबे में पाई जाने वाली वस्तुओं का 20 प्रतिशत वस्तुओं को फ्लोरिडा के स्टेट म्यूजियम में रखा जाएगा। वहीं बाकी ब्रिस्ब्रेन की कंपनी व श्मिट फैमली आधा-आधा बांट लेगी।