शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Sky diving world record
Written By

एलन यूस्टेस ने बनाया हवा में गोताखोरी का विश्व रिकॉर्ड

एलन यूस्टेस ने बनाया हवा में गोताखोरी का विश्व रिकॉर्ड - Sky diving world record
वाशिंगटन। इंटरनेट सर्च इंजन गूगल के एक अधिकारी ने हैरतअंगेज कारनामा करते हुए पृथ्वी से करीब एक लाख 35 हजार फीट की ऊंचाई से सफलतापूर्वक छलांग लगाकर हवा में गोताखोरी का विश्व रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने फेलिक्स बॉमगार्टनर का रिकॉर्ड तोड़ा।
पैरागन स्पेस डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से जारी बयान के अनुसार, गूगल के वाइस प्रेसीडेंट 57 वर्षीय एलन यूस्टेस ने न्यू मेक्सिको के रोजवेल के ऊपर इस चार घंटे के अभियान को पूरा किया।
 
यूस्टेस ने एक खास गुब्बारे की मदद से एक हजार फीट प्रति मिनट की गति से उड़ते हुए करीब ढाई घंटे में इस ऊंचाई को हासिल कर लिया। लगभग आधे घंटे तक वायुमंडल के इस भाग में रहने के बाद उन्होंने नीचे की ओर छलांग लगा दी।
 
नीचे गिरते हुए 90 सेकेंड में उनकी गति हवा से तेज हो गई थी। इससे पहले ऑस्ट्रिया के फेलिक्स बॉमगार्टनर ने 2012 में एक लाख 28 हजार फीट की ऊंचाई से छलांग लगाई थी।

चित्र सौजन्य: ट्विटर