गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Shanghai collaboration Organization
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 9 जून 2017 (16:17 IST)

शंघाई सहयोग संगठन में भारत का प्रवेश ऐतिहासिक : मोदी

शंघाई सहयोग संगठन में भारत का प्रवेश ऐतिहासिक : मोदी - Shanghai collaboration Organization
अस्ताना। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शंघाई सहयोग संगठन की यात्रा में भारत के प्रवेश को 'ऐतिहासिक मोड़' करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि भारत सक्रिय और सकारात्मक सहभागिता के लिए पूरी तैयारी के साथ कटिबद्ध है।
 
मोदी ने यहां शंघाई सहयोग संगठन के 17वें शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन के सदस्य देशों के साथ संपर्कता भारत की प्राथमिकता है और वह इसका पूरा समर्थन करता है।
 
उन्होंने कहा कि संगठन पूरे क्षेत्र की समृद्धि के लिए जलवायु परिवर्तन, शिक्षा, कृषि, ऊर्जा और विकास की समस्याओं पर अपना ध्यान केंद्रित कर सकता है। क्षेत्रीय परिप्रेक्ष्य में अफगानिस्तान में शांति तथा स्थिरता में भी संगठन के प्रयासों से लाभ उठाया जा सकता है। 
 
मोदी ने कहा कि हमारी सदस्यता के समर्थन के लिए मैं संगठन के सभी देशों का हार्दिक आभार प्रकट करता हूं। चीन, रूस, कजाखस्तान, किर्गिजस्तान, ताजिकिस्तान और उज्बेकिस्तान संगठन के संस्थापक सदस्य हैं। भारत वर्ष 2005 में संगठन में पर्यवेक्षक के तौर पर शामिल रहा है। 
 
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि संगठन के दायरे में वैश्विक आबादी का 42 प्रतिशत हिस्सा रहता है। संगठन में भारत के प्रवेश से सदस्य देशों के बीच सहयोग बढ़ेगा और संपर्कता तथा आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में इजाफा होगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
सुप्रीम कोर्ट का सरकार को बड़ा झटका, आधार को पैन कार्ड से जोड़ने पर रोक