गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Sexual abuse
Written By
Last Modified: मेड्रिड , गुरुवार, 29 जनवरी 2015 (14:29 IST)

10 पादरियों पर यौन शोषण का आरोप

10 पादरियों पर यौन शोषण का आरोप - Sexual abuse
मेड्रिड। स्पेन की एक अदालत ने एक किशोर का यौन शोषण करने के मामले में 10 कैथोलिक पादरियों को दोषी करार दिया है। अदालत के दस्तावेजों से यह बात सामने आई है।

दक्षिणी शहर ग्रेनाडा में न्यायाधीश एंटोनियो मोरेनो ने 2004 से 2007 तक एक किशोर के खिलाफ यौन शोषण या अपराध में सहभागिता के आरोप में 10 पादरियों को दोषी आरोपित किया है। किशोर ने पोप फ्रांसिस को पत्र लिखकर इस मामले की जानकारी दी थी। (वार्ता)