• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Sex, heart beat, woman, Social media
Written By
Last Modified: सोमवार, 17 अगस्त 2015 (14:39 IST)

सेक्स के दौरान तेज हुई हृदय गति और...

सेक्स के दौरान तेज हुई हृदय गति और... - Sex, heart beat, woman, Social media
शारीरिक संबंध बनाने के दौरान लोगों की हृदय गति आमतौर पर बेहद तेज हो जाती है। एक अमेरिकी महिला ने अपने रियल लाइफ स्पाउस के साथ शारीरिक संबंध बनाने के दौरान अपने हाथ में फिटबिट पहना और अपनी हृदय गति माप डाली।
इस महिला का नाम जैस नॉवेल्टीशियन है। महिला ने बाद में इन नतीजों को सोशल मीडिया में साझा कर दिया। उसके मुताबिक गैजेट से मिले ये नतीजे खूबसूरत हैं। इस पोस्ट में संबंध बनाने के दौरान महिला के रोमांच की अलग-अलग स्थितियों का उल्लेख किया गया है।   
 
8 मिनट और 59 सेकंड के घटनाक्रम को प्रदर्शित करती इस पोस्ट का सोशल वेबसाइट पर लोगों ने काफी मजाक उड़ाया है। उन्होंने महिला को अनफिट करार देते हुए उसके इस पोस्ट को पोर्न से भी ज्यादा आक्रामक बताया है।
 
जैस के मुताबिक उसने फिटबिट को अपनी कलाई पर पहन रखा था और गैजेट को उसने बीस मिनट तक चले फोर प्ले के बाद शुरू किया था। उस ने बताया कि उसके संबंध बनाने के दौरान अपनी ह्रदयगति के उतार-चढ़ाव को देखने में काफी रूचि थी। 'डाटा इस ब्यूटीफुल' नामक इस पोस्ट ने काफी हंगामा मचा रखा है। इसे अब 1,887,315 लोग देख चुके हैं जबकि 1760 लोगों ने इस पर कमेंट किया है।