शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सेक्स एंड रिलेशनशिप
  2. सेक्स लाइफ
  3. विचित्र
  4. sex
Written By

हफ्ते में दो-तीन बार सेक्स यानी ज्यादा आय

हफ्ते में दो-तीन बार सेक्स यानी ज्यादा आय - sex
लंदन। यूनिवर्सिटी ऑफ कैमब्रिज के शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि जो श्रमिक सेक्सुअली सक्रिय होते हैं वे अधिक आय अर्जित करते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि जो सेक्स नही करते हैं, उन्हें कम आय से ही संतोष करना पड़ता है।  
 
एक अंग्रेजी दैनिक हिंदुस्तान टाइम्स में प्रकाशित एक समाचार के मुताबिक अपने कार्यस्थल पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए आपमें यह खूबी‍ भी होनी चाहिए कि आप सेक्स की दृष्टि से अधिक सक्रिय हों। एक हालिया अध्ययन के मुताबिक जो कर्मचारी सप्ताह में कम से कम दो या तीन बार सेक्स करते हैं, वे उन कर्मचारियों की तुलना में 4.5 प्रतिशत अधिक आय हासिल करते हैं जो कि ऐसा नहीं करते हैं। 
 
कैम्ब्रिज की एंजलिया रस्किन्‍स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने पाया कि वे कर्मचारी जो स्वास्थ्य समस्याओं से भी पीड़ित रहते हैं, लेकिन सेक्स को लेकर सक्रिय होते हैं वे उन लोगों से भी 1.5 फीसदी ज्यादा कमाते हैं जो कि उन्हीं बीमारियों से पीड़ित होने के बावजूद सेक्सुअली सक्रिय नहीं होते हैं। मजदूरी पर सेक्सुअल एक्टिविटी के असर का विश्लेषण करने के लिए एक टीम ने यूनान के विश्वविद्यालयों द्वारा 7500 लोगों का स्वभावजन्य अध्ययन किया। 
 
इस अध्ययन के प्रमुख और अर्थशास्त्री निक ‍ड्राइडाकिस ने पाया कि प्रतिभागियों ने जितना अधिक सेक्स किया, उतनी ही अधिक उनकी आय की संभावना बढ़ी। शोधकर्ताओं का कहना है कि उन कारकों की जानकारी करना महत्वपूर्ण होगा कि क्या आपकी यौन गतिविधियों का आपके ऊपर सकारात्मक या नकारात्मक असर पड़ता है। इस लिहाज से यौन गतिविधियों को स्वास्थ्‍य, जीवन की गुणवत्ता, खुशी और कल्याण का बैरोमीटर माना जा सकता है।
 
टीम का कहना है कि जो लोग अपने जीवन में अधिक खुश और अधिक संतुष्ट रहते हैं, ऐसे लोग अपने काम में अधिक उत्पादक और सफल होते हैं। इस कारण से वे अधिक वेतन भी पाते हैं।
 
अध्ययन के अनुसार इन कारकों के अभाव में व्यक्ति एकांतप्रिय, सामाजिक चिंता और अवसाद का शिकार हो सकता है जो कि उसकी कार्यशील जीवन पर बुरा असर डालते हैं। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि जो लोग हृदय संबंधी रोगों का शिकार होते हैं, वे भी सेक्सुअली 11.4 फीसदी कम सक्रिय होते हैं। इस अध्ययन को इंटरनेशनल जर्नल ऑफ मैनपावर में प्रकाशित किया जाएगा।