गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russian plane accident in Syria
Written By
Last Modified: बेरूत , बुधवार, 7 मार्च 2018 (11:14 IST)

सीरिया में रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 39 सैनिकों की मौत

सीरिया में रूसी विमान दुर्घटनाग्रस्त, 39 सैनिकों की मौत - Russian plane accident in Syria
फाइल फोटो 
बेरूत। रूस की सेना का एक कार्गो विमान सीरिया में एयरबेस के नजदीक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में विमान में सवार रूस के सभी 39 सैन्यकर्मियों की मौत हो गई। यह हादसा सीरिया में रूसी अभियान के लिए एक बड़ा झटका है।
 
रूस की सेना ने तत्काल यह कहा कि विमान को निशाना बनाकर नीचे नहीं गिराया गया बल्कि तकनीकी खामी के कारण हादसा हुआ। इस बीच राष्ट्रपति बशर असद की सरकार ने  रूस की सेना के समर्थन से राजधानी के विद्रोहियों वाले उपनगरों में हमले तेज किए। दमिश्क के विद्रोहियों के कब्जे वाले पूर्वी उपनगरों में गोलाबारी में बीते 24 घंटे में बड़ी संख्या में लोग मारे गए।
 
दुर्लभ मानवीय सहायता मिशन पर आए अंतरराष्ट्रीय सहायता कर्मियों ने कहा कि बचावकर्मी इमारतों के मलबों से लोगों और बच्चों को निकालने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।  मलबे में दबे लोगों ने 15 दिन से सूरज की रोशनी नहीं देखी है।
 
सोमवार को इस इलाके में यह अभियान बंद करना पड़ा, क्योंकि सरकार की ओर से गोलाबारी बढ़ गई। उस समय सहायता कर्मी भीतर ही थे। विपक्षी कार्यकर्ताओं और युद्ध पर निगरानी रखने वाली संस्थाओं ने कहा कि सोमवार को 80 लोग मारे गए। (भाषा)
ये भी पढ़ें
खुशखबर, बढ़ सकती है आधार लिंक करने की अंतिम तारीख