शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russian MP's son hit with longest-ever jail term for cybercrime in US
Written By
Last Modified: न्यूयॉर्क , रविवार, 23 अप्रैल 2017 (07:48 IST)

महंगा पड़ा साइबर अपराध, रूसी सांसद के बेटे को अमेरिका ने दी यह कठोर सजा...

महंगा पड़ा साइबर अपराध, रूसी सांसद के बेटे को अमेरिका ने दी यह कठोर सजा... - Russian MP's son hit with longest-ever jail term for cybercrime in US
न्यूयॉर्क। रूस के एक सांसद के बेटे को अमेरिका में साइबर अपराध के मामले में 27 साल की जेल की सजा सुनाई गई  है जिसे रूस ने अवैध और बदले की कार्रवाई करार दिया है। अमेरिका में साइबर अपराध के मामले में दी गई यह सबसे लंबी सजा है। 
          
यहां की वेस्टर्न कोर्ट के जज रिचर्ड ए जोंस ने रूसी सांसद वेलरी सेल्जनेव के पुत्र रोमन सेल्जनेव (32) को यह सुनाई  है। इस मामले की अमेरिकी खुफिया सेवा ने 10 साल तक तहकीकात की थी।
        
सीटेल की एक अदालत ने रोमन सेल्जनेव को गत वर्ष दोषी करार दिया था। उस पर आरोप था कि वह ऐसे कम्प्यूटर बाजार में उतारने का  साजिशकर्ता था जिसके माध्यम से यूजर्स के  क्रेडिट कार्ड नम्बर चुरा लिए जाते थे। इससे अमेरिकी कंपनियों को 16 करोड़ 90 लाख डॉलर का नुकसान हुआ था। 
 
उस पर आरोप था कि उसने अक्टूबर 2009 से अक्टूबर 2013 तक 500 से अधिक कंपनियों के क्रेडिट कार्ड नम्बर चुराए और अमेरिकी राज्य  विर्जिनिया, रुस और यूक्रेन के सर्वर को ट्रांसफर किए और बाद में क्रिमनल कोडिंग वेबसाइट को सूचनाएं बेचीं।
      
रोमन ने एक हस्तलिखित बयान में कहा, यह कठोर सजा  अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का हमारे राष्ट्रपति व्लादिमीर  पुतिन को संदेश भेजने का एक तरीका है। लेकिन व्लादिमीर, रूस अथवा अन्य देशों को संदेश देने का यह तरीका अच्छा नहीं है कि लोकतंत्र में न्याय कैसे होता है।
        
वाशिंगटन स्थित रूसी दूतावास ने फेसबुक पर पोस्ट अपने बयान में कहा कि उसके नागरिक को किसी दूसरे देश में गिरफ्तार किया जाना न्यायोचित नहीं है। रोमन को मालदीव में वर्ष 2014 में गिरफ्तार किया गया था।  इस फैसले को चुनौती दी जाएगी। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
ताजमहल में विदेशी मॉडल्स से उतरवाया भगवा दुपट्टा, बवाल...