शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia X-Girl Natasha Demkina
Written By
Last Modified: शनिवार, 31 जनवरी 2015 (14:24 IST)

रूस की एक्स-रे गर्ल नताशा देमकीना

रूस की एक्स-रे गर्ल नताशा देमकीना - Russia X-Girl Natasha Demkina
मॉस्को। दुनिया में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास आश्चर्यजनक खूबियां हैं और जो अपने आप में किसी रहस्य से कम नहीं है। लेकिन ऐसे रहस्य जिनका स्पष्टीकरण मिलना संभव नहीं है। लेकिन रूस की नताशा देमकीना एक ऐसी ही लड़की हैं।

फिलहाल 28 साल की नताशा की विशेषता यह है कि उसकी आंखों में एक्स-रे जैसा  विजन है। इतना ही नहीं, वह अपनी आंखों से किसी के भी शरीर के अंदर देख सकती है और बीमारियों को पहचान सकती है।

शुरुआत में नताशा के इस रहस्यमय प्रतिभा को कोई नहीं मानता था, लेकिन धीरे-धीरे लंदन, न्यूयॉर्क और जापान के डॉक्टर, वैज्ञानिक उसकी इस प्रतिभा को मानने लगे। उनका कहना है कि मैं जो देखती हूं उसे समझने में थोड़ा समय लगता है, लेकिन एकदम सही बीमारी की पहचान करती हूं। यहां तक कि मैं किसी बीमारी की प्रारंभिक अवस्था को भी पहचान जाती हूं, जिसे चिकित्सक भी जल्द नहीं पकड़ पाते हैं।

नताशा ने अब तक कई बीमारियों की पहचान की है, जिसमें जापान के डॉक्टरों के सामने मरीज के कृत्रिम घुटने की पहचान, मरीज के विकृत रीढ़ की हड्डी की पहचान, औरत की प्रेग्नेंसी की प्रारंभिक अवस्था की पहचान शामिल है।

नताशा का ही कहना था कि बचपन से उसमें यह विशेषता नहीं थी। वह 10 साल तक एक सामान्य बच्ची ही थी। लेकिन, इसके बाद उसमें ये गुण स्वत: आने शुरू हो गए। अपनी इस खूबी को वे मेडिकल विज़न कहती हैं और उसका दावा है कि समय के साथ साथ उसकी यह खूबी और तेज हो रही है।