गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Russia, EU, Ban
Written By
Last Updated : सोमवार, 18 जून 2018 (23:50 IST)

ईयू ने रूस पर प्रतिबंधों को एक और साल के लिए बढ़ाया

ईयू ने रूस पर प्रतिबंधों को एक और साल के लिए बढ़ाया - Russia, EU, Ban
ब्रसेल्स। यूरोपीय संघ (ईयू) ने यूक्रेन से हटाकर क्रीमिया को 2014 में रूसी संघ में मिलाने को लेकर रूस पर लगाए गए कड़े प्रतिबंधों की अवधि सोमवार को 1 और साल के लिए बढ़ा दी। इस कदम से निर्यात और आयात पर रोक रहेगी और क्रीमिया में ईयू आधारित कंपनियों द्वारा निवेश और पर्यटन सेवाओं पर प्रतिबंध रहेगा।
 
 
संघ ने एक बयान में कहा कि काउंसिल (ईयू के सदस्य देशों) ने रूस द्वारा क्रीमिया और सेवस्तोपोल को अवैध रूप से मिलाए जाने पर लगाए गए प्रतिबंधों को 23 जून 2019 तक बढ़ा दिया है। उसने कहा कि रूसी संघ द्वारा स्वायत्त गणराज्य के क्रीमिया और सेवस्तोपोल शहर को अवैध रूप से मिलाए जाने के 4 साल बाद यूरोपीय संघ ने दोहराया कि वह इसे मान्यता नहीं देता और अंतरराष्ट्रीय कानून के इस उल्लंघन की निंदा करता रहा है।
 
अप्रैल 2014 में रूस द्वारा कब्जे के बाद पूर्वी यूक्रेन में मॉस्को समर्थित विद्रोह के बाद से 10 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी हैं। रूस ने हालांकि इस बात के साक्ष्य होने के बावजूद आरोपों को खारिज किया है कि वह लड़ाई में शामिल रहा है और विद्रोहियों को खुले रूप से राजनीतिक समर्थन देता है। (भाषा)
ये भी पढ़ें
ब्रिटेन के सांसद के खिलाफ महिला अंतरवस्त्रों के साथ अनूठा विरोध प्रदर्शन