शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rusian President
Written By
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 20 दिसंबर 2014 (17:19 IST)

रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले, मैं प्यार में हूं...

रूसी राष्ट्रपति पुतिन बोले, मैं प्यार में हूं... - Rusian President
नई दिल्ली। एक तरफ रूस मुद्रा संकट से जुझ रहा है तो दूसरी ओर क्रिमीया को लेकर दुनिया के कई प्रमुख देशों से उसका विवाद चरम पर है। इन तनावों के बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन स्वीकार किया कि उनकी जिंदगी में ऐसा कोई है, जिससे वे प्यार करते हैं।
हालांकि राष्ट्रपति पुतिन ने उस महिला का नाम उजागर नहीं किया लेकिन पुतिन के संकेत से उस खबर की पुष्टि होती है कि वह अपने से आधी उम्र की 31 साल की ओलंपिक जिमनास्ट एलिना काबायेवा के साथ रिश्ते में हैं।
 
इंग्लैंड के अखबार 'डेली मेल' के अनुसार, एक पत्रकार ने जब पुतिन से सवाल किया कि क्या उनके पास निजी जिंदगी के लिए वक्त होता है? तो इस पर राष्ट्रपति ने जवाब में कहा, 'हां, मैं प्रेम में हूं और सब कुछ ठीक है।' 
 
उन्होंने आगे यह भी बताया, 'यूरोप के रहने वाले मेरे एक दोस्त ने जानना चाहा कि क्या मैं किसी के साथ रिश्ते में हूं? मैंने बताया कि मेरी जिंदगी में ऐसा कोई है, जिससे मैं प्यार करता हूं।'
 
उल्लेखनीय है कि 2014 के शुरुआत में पुतिन और एलिना की शादी की अफवाहें भी उड़ी थीं। इस समय एलिना को सोच्चि ओलंपिक्स में डायमंड रिंग पहने देखा गया था।
 
पुतिन 30 साल की शादी के बाद पत्नी ल्यूडमिला से जून 2013 में अलग हो गए थे और फिर दोनों का तलाक हो गया। पुतिन और ल्यूडमिला की दो बेटियां भी हैं।