शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. अंतरराष्ट्रीय
  4. Rape
Written By
Last Updated : सोमवार, 15 सितम्बर 2014 (19:48 IST)

एक महिला ने किया पुरुष का रेप..!

एक महिला ने किया पुरुष का रेप..! - Rape
शीर्षक पढ़कर चौंक गए ना..! मगर यह हकीकत है। हालांकि आमतौर पर होता इसके उलट ही है। महिलाओं पर यौन अपराध के मामले तो पूरी दुनिया में पढ़ने को मिलते हैं, लेकिन अमेरिका का यह मामला अपने आप में अनूठा है। यह मामला अमेरिका का सिएटल का है, जहां एक महिला ने एक पुरुष का बलात्कार किया है।
अमेरिका के सिएटल में रहने वाली 26 साल की चेंटी गिलमैन पर 31 वर्षीय व्यक्ति के अपार्टमेंट घुसने और उसके साथ बलात्कार करने का आरोप है। पांच फुट सात इंच लंबी और 108 किलो वजनी चेंटी पर पहले से ही चोरी और डकैती के मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि महिला नशीली दवाओं की भी आदी है।
 
डेली मेल की खबर के मुताबिक महिला ने अपने पड़ोसी के घर में घुसकर उसके हाथ-पैर बांध दिए और फिर बलात्कार को अंजाम दिया। दर्ज रिपोर्ट के मुताबिक घटना के पहले पीड़ित ने एक जन्मदिन पार्टी में हिस्सा लिया था। थकान होने के कारण वह गहरी नींद में सो गया था। जब रात दो बजे उसकी नींद अचानक खुली तो उसने पाया कि उसके हाथ बंधे हुए हैं और आरोपी महिला उसके ऊपर चढ़ी हुई है। काफी मशक्कत के बाद पीड़ित किसी तरह आरोपी महिला के चंगुल से आजाद होकर सीधा मेडिकल टेस्ट करवाने और शिकायत करने पहुंचा।
 
आरोपी महिला ने इन आरोपों से इनकार किया है। उसने कहा है कि उसे ऐसा कुछ भी याद नहीं है, वह इस पुरुष को जानती तक नहीं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।