गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. सेक्स एंड रिलेशनशिप
  2. सेक्स लाइफ
  3. विचित्र
  4. prisoner, sex, woman, 4 year imprisonment, america
Written By
Last Updated : बुधवार, 1 नवंबर 2017 (16:45 IST)

कैदी के साथ सेक्स करने पर महिला को मिली 4 साल की सजा

कैदी के साथ सेक्स करने पर महिला को मिली 4 साल की सजा - prisoner, sex, woman, 4 year imprisonment, america
अमेरिकी की एक कोर्ट ने एक महिला जेल कर्माचारी को खूंखार कैदी के साथ शारीरिक संबंध बनाने की वजह से 4 साल की सजा सुनाई है। महिला का नाम ब्रेट रॉबिंसन है। यह दूसरी बार हुआ है जब जेल की किसी कर्मचारी ने किसी खूंखार कैदी के साथ संबंध बनाए हों।
 
इसके पहले एक और जेल कर्मचारी को एक महीने पहले इसी तरह की हरकत के लिए सजा सुनाई गई थी। रॉबिंसन ने कैदी से उस वक्त संबंध बनाए जब उसका डिप्यूटी खाना खाने के लिए बाहर गया हुआ था।
 
इसके अलावा एक रिपोर्ट में बताया गया है कि रॉबिंसन ने एक पत्र भी लिखा था जिसमें लिखा था बेबी तुम मेरे हो मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं और तुम्हारे बिना जीवन की कामना नहीं कर सकती।   
 
रॉबिंसन के वकील का कहना है कि रॉबिंसन ने जिस वक्त कैदी से शारीरिक संबंध बनाए उस वक्त उसकी दिमागी हालत ठीक नहीं थी। 
 
खबरों के मुताबिक रॉबिंसन की उम्र 33 साल की है और वह अमेरिका की एक जेल में बतौर कर्मचारी काम करती थी। वह जेल में डिप्यूटी के साथ उस एरिया में काम करती थी जो जेल का सबसे सुरक्षित क्षेत्र माना जाता थी।